देश

Sandeshkhali Case: 'बंगाल ऐसा राज्य बन गया है जिसे रेपिस्ट चला रहे हैं', ममता सरकार पर BJP का तीखा हमला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 02:23 PM IST

Sandeshkhali Case in Hindi(संदेशखाली मामला): संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ लगातार छठे दिन प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन अब फैलने लगा है। उत्तर 24 परगना जिले के दूसरे हिस्से में आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई।

Image

संदेशखाली घटना को लेकर ममता सरकार पर भाजपा का तीखा हमला।

Photo : ANI

BJP on Sandeshkhali Incident: बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीनड़न(Sexual harassment of women in Sandeshkhali) के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि 'पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य में तब्दील हो गया है जिसे रेपिस्टों की सरकार चला रही है।' भाटिया ने कहा, 'बंगाल एक ऐसे राज्य में बदल गया है जिसे रेपिस्टों के लिए, रेपिस्टों द्वारा और रेपिस्ट सरकार चला रही है।'

Sandeshkhali Case: महिलाओं ने फरार शाहजहां शेख पर लगाया है आरोप

भाटिया ने कहा कि 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल तो पूछे जाएंगे कि आप हिंदुओं, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों से घृणा क्यों करती हैं?' बता दें कि संदेशखाली की महिलाओं ने फरार तृणमूल नेता शाहजहांशेख एवं समर्थकों पर रेप का आरोप लगाया है। इसे लेकर वे कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 'पीड़ित' महिलाओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

संदेशखाली में महिलाओं का प्रदर्शन जारी(Women's protest in Sandeshkhali)

संदेशखाली मामला में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ लगातार छठे दिन प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन अब फैलने लगा है। उत्तर 24 परगना जिले के दूसरे हिस्से में आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने संदेशखाली का दौरा किया और फरार पार्टी नेता शाहजहांशेख और उसके साथियों के अत्याचार की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने का संकल्प जताया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्यों ने भी इलाके का दौरा कर पीड़िताओं से बातचीत की।

पुलिस के साथ भाजपा समर्थकों की झड़प

बशीरहाट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास लागू निषेधाज्ञा तोड़ने के प्रयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू थी। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बशीरहाट में एसपी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संदेशखाली, बशीरहाट पुलिस जिले के अंतर्गत आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article