Samrat Choudhary Next CM Of Bihar: आज से बिहार में 'सम्राट' युग की शुरुआत, सुबह 11 बजे लोक भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Samrat Choudhary Next CM Of Bihar: सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और नई सरकार को समर्थन देने की बात कही। सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास को नई गति देने का भरोसा जताया है।

Samrat Choudhary Next CM Of Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह आज सुबह 11 बजे बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ बिहार के नए कैबिनेट सदस्यों का भी शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

samrat chaudhary

सम्राट चौधरी आज सीएम पद की शपथ लेंगे।

आज सीएम पद की शपथ लेंगे सम्राट चौधरी

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक के बाद कहा, "सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुना गया है।" इस बैठक में नीतीश कुमार और गठबंधन के सभी विधायकों ने भाग लिया।

End of Feed