देश

Samrat Choudhary : बिहार के 24वें CM बने सम्राट चौधरी, राज्य में पहली बार बना BJP का मुख्यमंत्री, नीतीश युग का हुआ अंत

Samrat Choudhary : बिहार को बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई

Image

बिहार के सीएम पद की शपथ लेते सम्राट चौधरी।

Samrat Choudhary News: बिहार को बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार सहित भाजपा और जद-यू के सभी बड़े नेता मौजूद थे। मंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सम्राट के रूप में भाजपा को राज्य में अपना पहला मुख्यमंत्री मिल गया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। सम्राट को मंगलवार को ही भाजपा का विधायक दल का नेता चुना गया।

विजय चौधरी 7 बार के विधायक हैं जबकि बिजेंद्र यादव सुपौल सीट से विधायक हैं। दोनों नेताओं को बिहार में डिप्टी सीएम बनाया गया है।

नितिन नबीन ने सम्राट को बधाई दी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्राट चौधरी को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ’एक्स’ पर कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके सक्षम नेतृत्व में बिहार प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ेगा तथा ’विकसित बिहार 2047’ के संकल्प को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी।" इससे पहले दिन में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का भी नेता चुना गया था। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

2017 में भाजपा में शामिल हुए सम्राट

चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू में करीब 12 वर्ष बिताने के बाद वर्ष 2017 में भाजपा का दामन थामा था। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मंत्रिमंडल भंग करने की कुमार की सिफारिश के कुछ घंटे बाद चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य नेताओं के साथ लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की। कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैंने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। हाल ही में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया।

इसलिए आज की कैबिनेट बैठक के बाद मैंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नयी सरकार यहां का काम देखेगी। नयी सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।" बिहार विधानसभा में राजग के कुल 202 सदस्य हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर मैं खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो...सोनम वांगचुक ने की भावुक अपील

अगर मैं खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो...सोनम वांगचुक ने की भावुक अपील

मानसून सत्र से पहले आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र से पहले आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन