देश

Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट के सामने गे कपल ने की सगाई, एक दिन पहले ही समलैंगिक शादी पर आया है फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 08:45 PM IST

Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट के ही वकील उत्कर्ष सक्सेना ने अपने साथी अनन्य कोटिया से सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़े होकर सगाई कर ली।

Image

समलैंगिक वकील ने SC के सामने पार्टनर से की सगाई (फोटो- @AnanyaKotia)

Same Sex Marriage: समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट के फाैसले के एक दिन बाद एक गे कपल ने SC परिसर के सामने ही सगाई कर डाली। इस सगाई की तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

एक ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को समलैंगिक विवाहों की कानूनी मान्यता पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में भारत में LGBTQIA+ समुदाय को समलैंगिक विवाह का कानूनी अधिकार देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह संसद के अधिकार क्षेत्र में है।

सुप्रीम कोर्ट के सामने सगाई

इस फैसले के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के ही वकील उत्कर्ष सक्सेना ने अपने साथी अनन्य कोटिया से सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़े होकर सगाई कर ली। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या कोटिया ने एक्स पर लिखा- "कल दुख हुआ। आज उत्कर्ष सक्सेना और मैं उस अदालत में वापस गए, जिसने हमारे अधिकारों को अस्वीकार कर दिया था और अंगूठियों का आदान-प्रदान किया। हम अपनी लड़ी जारी रखेंगे।"

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि कानून द्वारा मान्यता प्राप्त विवाह को छोड़कर शादी का "कोई असीमित अधिकार" नहीं है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता दिए जाने की मांग वाली 21 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चार अलग-अलग फैसले दिए। पीठ ने सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिक विवाह को विशेष विवाह कानून के तहत कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि इस बारे में कानून बनाने का काम संसद का है। न्यायालय ने हालांकि, समलैंगिक लोगों के लिए समान अधिकारों और उनकी सुरक्षा को मान्यता दी और आम जनता को इस संबंध में संवेदनशील होने का आह्वान किया ताकि उन्हें भेदभाव का सामना नहीं करना पड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article