Sambhal Violence: पुलिस ने 2 और पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार, 24 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी; अब तक 59 लोगों को भेजा गया जेल

Sambhal Violence: संभल में मस्जिद की एएसआई द्वारा जांच के दौरान पथराव की घटना हुई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 और पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अब तक अब तक 59 लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें से 19 को थाना नखासा क्षेत्र से और 40 को कोतवाली संभल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

Sambhal Violence: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हुए पथराव की घटना में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खग्गू सराय के मोहसिन और हिंदूपुरा के हुसैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 59 लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें से 19 को थाना नखासा क्षेत्र से और 40 को कोतवाली संभल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

Sambhal Violence

संंभल पुलिस ने 2 और पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार

24 लोगों के खिलाफ जारी किए गए गैर जमानती वारंट

अधिकारी ने बताया कि थाना नखासा क्षेत्र में कुल 24 एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) जारी किए गए हैं। जल्द ही 55 और एनबीडब्लू जारी किए जाएंगे। एसएसपी ने संभल की घटना के बारे में मौलाना से बात करने वाले एक युवक के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। एसएसपी बिश्नोई ने बताया कि मोहम्मद अकील नामक व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौलाना से सलाह लेता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में मौलाना ने पूछा कि हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद कहा जाना चाहिए या नहीं। वह पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से बात कर रहा है। वह संभल का रहने वाला लग रहा है। उसकी पहचान की जा रही है। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। वह जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

End of Feed