Sambhal Violence: चौथी बार न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची संभल, डीएम-एसडीएम समेत 45 के बयान दर्ज

Sambhal Violence: संभल में भड़की हिंसा की जांच के लिए चौथी बार सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची। इसके बाद कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए।

Sambhal Violence: संभल में 24 नवंबर को भड़की हिंसा की जांच के लिए चौथी बार सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची। इसके बाद कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए। जिले में एक मुगलकालीन मस्जिद का न्यायालय द्वारा निर्देशित सर्वेक्षण होने के दौरान भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि आयोग ने उनसे घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर लिखित हलफनामा मांगा था।

Sambhal Violence

डीएम-एसडीएम समेत 45 के बयान दर्ज

जामा मस्जिद स्थल पर पहले था हरिहर मंदिर- हिंदू पक्ष

हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने कहा कि मैंने आयोग के समक्ष इस हलफनामे को प्रस्तुत किया है। आयोग ने मुझसे कई प्रश्न पूछे, मैंने उनका उत्तर दिया। उन्होंने पूछा कि कौन-कौन मौजूद थे, दंगा सुनियोजित था या नहीं, क्या कोई पूर्व योजना थी, लोग जबरन क्यों घुसे, फोटोग्राफी कैसे की गई, मैंने इन सभी के उचित उत्तर दिए। पिछले साल 19 नवंबर से ही संभल में तनाव का माहौल है जब शाही जामा मस्जिद का न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण इस दावे के बाद किया गया कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था।

End of Feed