Sambhal: संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को कथित रूप से नगर पालिका से नक्शा मंजूर कराये बगैर एक घर का निर्माण कराने के मामले में सबूत पेश करने के लिए 23 जनवरी तक का समय दिया गया। इस मामले में सांसद को नोटिस जारी करने वाली उप जिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि 16 जनवरी तक की मोहलत दी गयी थी, हालांकि, सांसद के वकील ने एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें कानूनी प्रतिनिधित्व में बदलाव के बारे में उप जिलाधिकारी न्यायालय को सूचित किया गया और सबूत पेश करने के लिए और समय मांगा गया। मिश्रा ने बताया कि इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सांसद क 23 जनवरी तक का समय दिया गया है।
देश
Sambhal: सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को राहत, अवैध निर्माण मामले में मिली 23 जनवरी तक की मोहलत
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Jan 17, 2025, 07:13 AM IST
Sambhal: संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को अवैध मकान निर्माण मामले में राहत मिली है। अवैध मकान निर्माण मामले में प्रशासन ने एक हफ्ते का समय दिया गया है। अब संसद को 23 जनवरी तक प्रशासन को अपना जवाब दाखिल करना होगा।
अवैध निर्माण मामले में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को मिली 23 जनवरी तक की मोहलत
Photo : Twitter
