देश

संभल में नेजा मेले को डीएम ने अभी नहीं किया खारिज, सपा विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर साधा निशाना

Sambhal: नेजा मेला की परमिशन नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन को खारिज करने का क्षेत्राधिकार डीएम का होता है और उन्होंने अभी खारिज नहीं किया है।

Image

सपा विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर साधा निशाना

Photo : Twitter

Sambhal: संभल में नेजा मेला की परमिशन नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन को खारिज करने का क्षेत्राधिकार डीएम का होता है और उन्होंने अभी खारिज नहीं किया है। नेजा मेला की परमिशन नहीं मिलने पर सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि एडिशनल एसपी नहीं, बल्कि डीएम इसकी इजाजत देते हैं। यह लोग तो मुख्यमंत्री के सामने सिर्फ अपने नंबर बढ़ा रहे हैं। डीएस, एसपी इस मुद्दे पर जनता से बात करते, फिर इसका निर्णय लेना चाहिए। इस तरह के आयोजन को कराने की इजाजत डीएम देता है, ना कि एडिशनल एसपी। अभी तक डीएम ने इस आयोजन को खारिज नहीं किया है और ना ही इसकी आज्ञा दी है।

आज औरंगजेब का जिक्र करने का क्या मतलब है- इकबाल महमूद

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हो रहे विवाद पर सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि यह 300 से 400 साल पुरानी बात है। आज औरंगजेब का जिक्र करने का क्या मतलब है? देश की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ना कि गड़े मुर्दे उखाड़ना चाहिए। पहले जिन्होंने जो किया, उन्हें ऊपर जाकर उसकी सजा मिल रही होगी। हमें आज के दिन को देखना चाहिए। देश में क्या हो रहा है, हमारे बच्चे किधर जा रहे हैं, उनकी पढ़ाई और नौकरी के लिए क्या इंतजाम किया जा रहा है? तमाम लड़के बेरोजगार फिर रहे हैं, हमारे किसान परेशान है। हमारे बच्चों का भविष्य नहीं बिगाड़ना चाहिए।

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा को लेकर सपा विधायक ने कहा कि बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर लिखी गई है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया होता तो उनके नाम पर एफआईआर क्यों होती? वक्फ संशोधन बिल पर सपा विधायक महमूद ने कहा कि दिल्ली में इस संबंध में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जमीयत उलेमा की तरफ से धरना हुआ था और उन्होंने अपनी डिमांड रखी हैं। हम उनका समर्थन करते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article