देश

SP Candidate List: Loksabha चुनाव के लिए सपा की पहली सूची, मैनपुरी से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र तो फिरोजाबाद से अक्षय उम्मीदवार

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 30, 2024, 05:54 PM IST

SP Candidate List for Loksabha election 2024: सपा की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो गई है, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट दिया गया है।

Image

समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहले लिस्ट जारी कर दी है

SP Candidate List for Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव इस साल होने हैं इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहले लिस्ट जारी कर दी है,इस लिस्ट के मुताबिक संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के तीन सदस्यों को पहली लिस्ट में मौका मिला है, इसके मुताबिक धर्मेंद्र यादव बदायूं से तो, डिंपल यादव मैनपुरी से वहीं अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: सपा उम्मीदवारों की पहली सूची

सीट सपा उम्मीदवार
संभलशफीकुर्रहमान बर्क
फिरोजाबादअक्षय यादव
मैनपुरीडिंपल यादव
एटादेवेश शाक्य
बंदायूधर्मेंद्र यादव
खीरीउत्कर्ष वर्मा
धौरहराआनंद भदौरिया
उन्नावअनु टंडन
लखनऊ रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबादनवल किशोर शाक्य
अकबरपुरराजा राम पाल
बांदाशिवशंकर पटेल
फैजाबादअवधेश प्रसाद
अंबेडकर नगरलालजी वर्मा
बस्ती राम प्रसाद चौधरी
गोरखपुरकाजल निषाद

इसके मुताबिक संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, एटा से देवेश शाक्य, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनू टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रूखाबाद से नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकरनगगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट मिला है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article