'UP के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज' बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा-'विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर'

UP News: सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं। सरकार झूठे आंकड़े देकर जमीनी सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा है। निर्माण कार्यों से लेकर स्वास्थ्य, पुलिस विभाग हर जगह भ्रष्टाचार है।

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। यूपी के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। राज्य में लगभग नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आजादी के बाद 2017 तक यूपी पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था। लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले आठ साल में 6 लाख करोड़ रुपए का और कर्ज ले चुकी है।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

उन्होंने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेब खाली है।

End of Feed