सपा सांसद को पाकिस्तान से आया फोन, बेटे का नाम लेकर दे दी धमकी

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव की पार्टी सपा से लोकसभा सांसद राजीव राय को धमकी मिली है। शिकायत है कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर से फोन आया, फोन पर उन्हें धमकाया गया और उनके लड़के का नाम लेकर धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Samajwadi Party MP: घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने उन्हें पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आने का दावा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को सांसद की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

SP MP Rajeev Kumar Rai

अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद राजीव राय।

पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से सांसद को आया फोन

फोन कॉल के बारे में पूछे जाने पर राजीव राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से कॉल आ रहे थे, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। राय ने कहा कि कॉल करने वाले ने न केवल उन्हें धमकाया बल्कि उनके बेटे का नाम लेकर भी धमकी दी।

End of Feed