देश

Anganwadi Workers: सांसदों का वेतन बढ़ गया, आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय कब बढ़ेगा बोले पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सदस्य ने सरकार से आग्रह किया कि इन लोगों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।उन्होंने वंचित तबकों के लोगों के लिए पेंशन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की मांग भी की।

Image

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आंगनवाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि सांसदों का वेतन बढ़ गया है, आशा कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कर्मियों और रसोइयों का मानदेय कब बढ़ेगा?

कांग्रेस के वीके श्रीकंदन ने भी सरकार से आग्रह किया कि केरल की आंगनवाड़ी कर्मियों की सभी मांगों को पूरा करते हुए उनकी सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का विषय उठाया।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहा है।

प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र फैजाबाद के मिल्कीपुर में एक दलित महिला के साथ कथित अत्याचार की घटना का उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए निर्देशित किया जाए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article