Video-महाकुंभ में व्यवस्था से गदगद हुए संत-संन्यासी, अमृत स्नान के बाद विदेशी मेहमानों ने भी खूब सराहा

Triveni Sangam : प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संत, नागा साधु, आम लोगों और विदेशी मेहमान सोमवार को वसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान कर रहे हैं। इस अमृत स्नान को लेकर लोगों में भारी श्रद्धा, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा है। अमृत स्नान करने के बाद ये सभी महाकुंभ के प्रबंधन की सराहना करते पाए गए हैं।

Triveni Sangam : प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संत, नागा साधु, आम लोगों और विदेशी मेहमान सोमवार को वसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान कर रहे हैं। इस अमृत स्नान को लेकर लोगों में भारी श्रद्धा, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा है। अमृत स्नान करने के बाद ये सभी महाकुंभ के प्रबंधन की सराहना करते पाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी अपनी तैयारियां और पुख्ता करने में जुटा है। स्नान करने के बाद एक विदेशी महिला श्रद्धालु ने कहा कि वह अपने इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

Mahakumbh

महाकुंभ में अमृत स्नान।

एक नागा साधु ने कहा कि पिछले दो अमृत स्नानों की तुलना में इस बार महाकंभ में व्यवस्था काफी अच्छी है। आज का यह स्नान हम संन्यासियों के लिए बहुत महत्व रखता है। एक अन्य साधु ने कहा कि आज का अमृत स्नान बहुत ही सुंदर हुआ है। सभी अखाड़ों के संतों ने पवित्र स्नान किया है। व्यवस्था बहुत ही अच्छी है।

End of Feed