Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट मुंबई पुलिस के कई सैंपल से मेल कर गए हैं। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट के जांच के लिए जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कुछ फिंगरप्रिंट मैच हो गए हैं। हालांकि, पुलिस फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें, सैफ अली खान के फ्लैट में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने भी बांग्लादेशी युवक शरीफुल फकीर की पहचान उस हमलावर के रूप में की है, जिसने पिछले महीने लूट के इरादे से अभिनेता के घर में घुसने के बाद उन पर चाकू से कई बार वार किए थे।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का मैच हुआ फिंगरप्रिंट
FRT रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव
बता दें कि इससे पहले हमले के आरोपी शरिफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया था। बता दें कि आरोपी शरिफुल इस्लाम की फेस रिकग्निशन टेस्स (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला शख्स और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी एक ही व्यक्ति हैं। फेस रिकग्निशन टेस्ट में इसकी पुष्टि हो गई थी।
