सैफ अली खान हमला: आरोपी शरीफुल इस्लाम की कोर्ट में पेशी, 29 जनवरी तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेजा गया

आज ही शरीफुल की पुलिस रिमांड खत्म हुई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की अपील की थी।

Saif Ali Khan attack case सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम को आज मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आज ही शरीफुल की पुलिस रिमांड खत्म हुई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की अपील की थी।

SAif ali attacker

शरीफुल इस्लाम की रिमांड बढ़ी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मामले में पर्याप्त प्रगति हुई है और अन्य पहलुओं की जांच करना जरूरी है। अपराध गंभीर है और सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है। आरोपी की बेगुनाही का पता लगाने के लिए भी ऐसी जांच आवश्यक है, इसलिए सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बीएनएसएस धारा 35 के तहत नोटिस से संबंधित प्रस्तुतियां लागू नहीं होती हैं। रिकॉर्ड से ऐसा कुछ भी नहीं निकला कि गिरफ्तारी गैरकानूनी है।

End of Feed