देश

मोकामा फायरिंग के मामले में कसा शिकंजा, बाहुबली अनंत सिंह ने किया बाढ़ कोर्ट में सरेंडर

मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी और इसे लेकर पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह ने सोनू-मोनू पर आरोप लगाया था।

Image

अनंत सिंह ने किया सरेंडर

Anant Singh Surrendrs: बिहार के मोकामा फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक व बाहुबली अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद अदालत ने अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अनंत सिंह के वकील ने कहा कि बेल की मांग की गई है, लेकिन मामला अभी लंबित है। अदालत ने उन्हें पटना बेऊर जेल न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस मामले में सोनू-मोनू के अलावा अनंत सिंह पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी। सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा बीती रात बिहार के मोकामा में फिर से फायरिंग की घटना हुई थी जिससे पुलिस अलर्ट हो गई।

आरोपी सोनू और रौशन कुमार गिरफ्तार

इससे पहले मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी सोनू और रौशन कुमार की आज गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कहा कि फायरिंग में जो शामिल लोग थे उनमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। घटना में शामिल अन्य लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा बीती रात बिहार के मोकामा में फिर से फायरिंग हुई है। जलालपुर नौरंगा गांव डुमरा में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। सोनू मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर फायरिंग हुई। सोनू ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मुकेश पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था। इससे पहले बुधवार 22 जनवरी को भी मोकामा में जमकर फायरिंग हुई थी।

मोकामा में क्यों छिड़ी जंग?

अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। जिस मुकेश नाम के व्यक्ति को लेकर अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच फायरिंग की पहली घटना हुई, उसी मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे बरामद किए गए। कुल मिलाकर मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंस गया है।

नौरंगा गांव में क्या-क्या हुआ था?

मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी और इसे लेकर पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह ने सोनू-मोनू पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों चोर हैं और इनका बाप डाकू है। ये पिस्टल लेकर घूमते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस अगर मुस्तैद होती तो फायरिंग की यह घटना नहीं होती। इस गोलीबारी में उनका एक आदमी घायल हुआ है। घटना के बाद से सोनू-मोनू फरार हो गए। मामले में सोनू-मोनू और अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अनंत सिंह ने कहा कि वह केस से घबराते नहीं हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article