बंगाल के बीरभूम में फांसी पर लटका मिला साधु, शुभेंदु का आरोप- अतीक का बदला लेने के लिए हत्या

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2023, 03:17 PM IST

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जमात-उल-विदा जैसे चरमपंथी संगठनों ने डॉन अतीक अहमद की मौत का बदला लेने के लिए साधु की हत्या की।

Sadhu Found Dead in Birbhum: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने के लिए बीरभूम जिले में एक साधु की हत्या कर दी गई। बीरभूम के पुरंदरपुर में काली मंदिर के पास एक अघोरी साधु भुवन बाबा का शव रविवार को एक पेड़ से गले में लटका मिला। उन्होंने कहा कि डॉन अतीक अहमद की मौत का बदला लेने के लिए सनातन साधु को मार डाला गया और फांसी पर लटका दिया गया। तृणमूल कांग्रेस द्वारा 'बंगाल फांसी' नामक प्रथा का पालन किया जाता है। वे लोगों को मारते हैं और फांसी पर लटका देते हैं और साधु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।'

Suvendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी (Twitter)

अतीक अहमद की मौत का बदला

End of Feed