देश

आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी के बाद सद्गुरु को दिल्ली के अस्पताल से मिली छुट्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 05:02 PM IST

दुनिया भर के लाखों स्वयंसेवकों और लोगों के साथ मिलकर, ईशा फाउंडेशन डॉ विनीत सूरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ सुधीर त्यागी, डॉ एस चटर्जी और अपोलो अस्पताल की पूरी टीम को उनके असाधारण सहारे और देखभाल के लिए आभार व्यक्त करता है।

Image

मस्तिष्क सर्जरी के बाद सद्गुरु को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी मिल गई

मस्तिष्क में आपातकालीन रक्तस्राव के कारण 17 मार्च, 2024 को मस्तिष्क की सर्जरी के बाद सद्गुरु को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मस्तिष्क सर्जरी से पहले कुछ हफ्तों तक वे गंभीर सिरदर्द का सामना कर रहे थे।

अपोलो अस्पताल समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ संगीता रेड्डी ने, जिन्होंने अस्पताल में सद्गुरु से मुलाकात की, साझा किया, ‘डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी और उपचार पर संतोष व्यक्त किया है। सद्गुरु ने रिकवरी के दौरान भी वही उत्साह बरकरार रखा है। वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनका तेज़ दिमाग और उनका हास्यबोध सभी बरकरार यह उन लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है जो उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।’

दुनिया भर के लाखों स्वयंसेवकों और लोगों के साथ मिलकर, ईशा फाउंडेशन डॉ विनीत सूरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ सुधीर त्यागी, डॉ एस चटर्जी और अपोलो अस्पताल की पूरी टीम को उनके असाधारण सहारे और देखभाल के लिए आभार व्यक्त करता है। इस दौरान सद्गुरु को सभी से मिले प्यार और समर्थन के लिए भी फाउंडेशन बेहद आभारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article