Sachin Tendulkar Deep Fakes: डीपफेक को लेकर बनेगा कड़ा कानून, सचिन तेंदुलकर के पोस्ट के बाद सख्त हुई सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 05:44 PM IST

Sachin Tendulkar Deep Fakes: राजीव चंद्रशेखर ने सचिन तेंदुलकर के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा फैलाई जा रही ये डीपफेक और झूठी जानकारियां भारतीय यूजर्स के विश्वास और उनकी सुरक्षा के लिए घातक हैं।

Sachin Tendulkar Deep Fakes: पीएम मोदी, रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद अब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक ऑनलाइन गेम का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही लोगों को इस तरह का गेम डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए वे खुद सामने आए और उन्होंने इसे फेक बताया है।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा और फर्जी है। उनके इस पोस्ट के बाद सरकार सख्त हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सचिन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा है कि डीपफेक और इस तरह के फर्जी वीडियो को रोकने के लिए जल्द ही कड़े नियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा, यह समाज के लिए काफी घातक हो सकता है।

End of Feed