देश

दिल्ली की हर विधानसभा में होगा सुंदरकांड पाठ, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले AAP की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 04:55 PM IST

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सभी विधायक व पार्षद शामिल होंगे।

Image

अरिवंद केजरीवाल

Photo : BCCL

Sunderkand Path: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। अब दिल्ली की हर विधानसभाओं में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा, जिसमें सभी विधायक व पार्षद शामिल होंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता से सुदरकांड पाठ में शामिल होने की अपील भी की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, पहले भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन अब व्यवस्थित तरीके से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने कहा, घोषणा के बाद कल पहला मंगलवार है। इसलिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में पाठ का आयोजन होगा। उन्होंंने दिल्लीवासियों को सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

जल्द 2600 जगहों पर होगा आयोजन

सौरभ भारद्वाज ने कहा, राम के नाम और हनुमान भक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली की 2600 जगहों पर एक साथ सुंदरकांड पाठ और हुनमान चालीसा का आयोजन करेगी। इसमें दिल्ली सरकार के सभी विधायक व पार्षद शामिल होंगे। उन्होंने आम जनता से भी इस आयोजन में शामिल होने की अपील की। बता दें, दिल्ली सरकार की ओर से यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर सियासी बयानबाजी तेज है।

राम मंदिर का निर्माण खुशी और गर्व की बात

इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह खुशी की बात है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, राम मंदिर के खिलाफ हमारे पास कोई सवाल नहीं है। इसका निर्माण होना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article