'जीवन खटाखट नहीं, यहां कड़ी मेहनत की जरूरत...' राहुल गांधी पर जयशंकर ने किया कटाक्ष

S Jaishankar on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो वह देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपए हस्तांतरित करेगी। उन्होंने कहा था कि ये रुपये खटाखट यानी तुरंत हस्तांतरित होंगे। अब जयशंकर ने उनके इस बयान को लेकर कटाक्ष किया है।

S Jaishankar on Rahul Gandhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए लोकसभा में राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान को निशाना बनाया। एस जयशंकर ने कहा कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन खटाखट नहीं है। दरअसल, जयशंकर जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

S Jaishankar on Rahul Gandhi

एस जयशंकर का राहुल गांधी पर कटाक्ष।

जयशंकर बदलते भारत और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ दिया। जयशंकर ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक विशाल मानव संसाधनों के बारे में बात करते हुए कहा, जब तक हम मानव संसाधन विकसित नहीं कर लेते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। जब तक आप बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लेते, जब तक आपके पास नीतियां नहीं होतीं। इसलिए जीवन खटाखट नहीं है। जीवन में कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जीवन कर्मठता है।

End of Feed