BRICS समिट से पहले रूस का अहम कदम, रूसी सेना से 85 भारतीयों को किया रिलीज

पीएम मोदी ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ अपनी वार्ता के दौरान रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़ दिये जाने का मुद्दा प्रखरता से उठाया था।

BRICS Summit in Russia: रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS) शुरू होने से पहले रूस ने अहम कदम उठाया है। रूस ने 85 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से छुट्टी दे दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को कहा कि अब तक 85 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से छुट्टी दे दी गई है और 20 और भारतीयों को मुक्त कराने के प्रयास जारी हैं। रूसी शहर कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के मौके पर मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तब भारतीय पक्ष बाकी भारतीयों को छोड़े जाने का मुद्दा उठा सकता है।

Putin

व्लादिमीर पुतिन

पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा

पीएम मोदी ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ अपनी वार्ता के दौरान रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़ दिये जाने का मुद्दा प्रखरता से उठाया था। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मोदी की रूस यात्रा पर मीडिया ब्रीफिंग में मिसरी ने कहा कि भारतीय पक्ष उन भारतीयों के मुद्दे पर रूस के विदेश और रक्षा मंत्रालयों के वार्ताकारों के साथ निकटता से संपर्क में है, जिन्हें अवैध रूप से या अन्यथा रूसी सेना में लड़ने के लिए अनुबंधित किया गया था।

End of Feed