'यह करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़, जांच से निकलेगा सच'; राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS की सालाना बैठक में मंथन

आरएसएस की सालाना 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक' के समापन के बाद संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में राम मंदिर में दान की गिनती में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां पूरे मामले का सच सामने लाएंगी।

अयोध्या रामजन्मभूमि मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक' में चिंता जाहिर की है। इसे लेकर संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि इस घटना ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को दुख पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने कार्रवाई को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी और पुलिस की कार्रवाई किसी ठोस और निर्णायक नतीजे तक पहुंचेगी।

Mohan bhagwat

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। तस्वीर-PTI

संघ की बैठक में राम मंदिर में दान की गिनती में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा

कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित आरएसएस की सालाना 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक' के समापन के बाद संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में राम मंदिर में दान की गिनती में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां पूरे मामले का सच सामने लाएंगी। संघ ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और विश्वास को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।

End of Feed