'मंदिर, पानी, श्मशान एक हों', RSS प्रमुख ने वाराणसी से हिंदू एकता का आह्वान किया, छात्रों से दायित्य निभाने की अपील

Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता का आह्वान किया। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए।

Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता का आह्वान किया। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए। संघ इसी लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। भागवत ने कहा कि आरएसएस चाहता है कि समाज के सभी पंथ, जाति, समुदाय एक साथ और मिलकर काम करें। संघ प्रमुख अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान शाखा लगाने के साथ काशी के प्रुद्धजनों से मुलाकात और स्वयंसेवकों से संवाद भी कर रहे हैं।

rss

वाराणसी के दौरे परमोहन भागवत।

विद्यार्थी शाखा को भी संबोधित किया

भागवत ने आईआईटी-बीएचयू के एनसीसी ग्राउंड में मौजूद 100 से ज्यादा छात्रों की विद्यार्थी शाखा को भी संबोधित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने छात्रों के अपने छात्र जीवन के दौरान अपना दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। हिंदू समुदाय को मजबूत करने के साथ ही हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है। भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यतागत मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है।

End of Feed