सज्जन कुमार दोषी करार, 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आ गया अदालत का फैसला; 18 फरवरी को सजा पर होगी बहस

Delhi News: सिख विरोध दंगा मामले में दिल्ली की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ हत्या से संबंधित मामले में दोषी करार दिया है। यानी सज्जन कुमार की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को उनकी सजा के फैसले पर सुनवाई की जाएगी।

1984 Anti-Sikh Riots: राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराया है। यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। मामले में सजा पर बहस के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की गई है।

Sajjan Kumar Delhi Anti Sikh Riots Case

सज्जन कुमार पर आ गया कोर्ट का फैसला।

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित हत्या मामले दोषी करार दिया है। सज्जन कुमार फिलहाल दिल्ली कैंट में सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

End of Feed