रोहू या कतला? राहुल गांधी ने जन्मदिन पर तेजस्वी यादव से मांगी लंच पार्टी, जवाब क्या मिला...

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव से कुछ ऐसी चीज डिमांड कर दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव की जन्मदिन की बधाई पर रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी ने उसने लंच पार्टी मांगी और इसमें रोहू या कतला मछली खाने की डिमांड रख दी।

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं, इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे। उन्होंने भी राहुल गांधी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की। बदले में कांग्रेस नेता ने कुछ ऐसी चीज डिमांड कर दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव की जन्मदिन की बधाई पर रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी ने उसने लंच पार्टी मांगी और इसमें रोहू या कतला मछली खाने की डिमांड रख दी।

Rahul Gandhi-Tejashwi Yadav

पहले तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि भाई आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है। आपके लंबे, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करता हूं। इस बधाई संदेश का राहुल गांधी ने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामाओं के लिए धन्यवाद भाई, अलग चंद- कतला या रोहू!

End of Feed