Rohtak, Sonipat, Jhajjar, Bhiwani, Dadari Constituency Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 LIVE Updates: हरियाणा के रोहतक संभाग में पांच जिले रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चारखी दादरी आते हैं। चुनाव के हिलाज से यह बहुत अहम क्षेत्र है। यह इलाका भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हर बार की तरह इस बार भी यहां दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन जिलों की कई सीटों पर कांटे का मुकाबला चल रहा है। कुछ सीटों जिन पर पहले कांग्रेस आगे चल रही थी, उन पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। मतों की गिनती शुरू होने पर रुझानों में कांग्रेस काफी आगे निकल चुकी थी लेकिन मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ी भाजपा ने वापसी करनी शुरू की। रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। यहां हम रोहतक संभाग की विधानसभा सीटों के बारे में अपडेट देते रहेंगे। इन सभी सीटों के रुझान और चुनाव नतीजे से जुड़ी हर जानकारी आपको मिलती रहेगी-
सोनीपत जिले की विधानसभा सीटें
| सीट | ताजा स्थिति |
| गनौर | निर्दलीय देवेंद्र कादयान जीते |
| राय | भाजपा की कृष्णा गहलावत जीतीं |
| खरखौदा | भाजपा के पवन खरखौदा जीते |
| सोनीपत | भाजपा के निखिल मदान जीते |
| गोहाना | भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा जीते |
झज्जर जिले की सीटें
| सीट | ताजा स्थिति |
| बेरी | कांग्रेस के रघुवीर सिंह कादियान जीते |
| झज्जर | कांग्रेस की गीता भुक्कल जीतीं |
| बादली | कांग्रेस के कुलदीप वत्स जीते |
| बहादुरगढ़ | निर्दलीय राजेश जून जीते |
रोहतक जिले की सीटें
| सीट | ताजा स्थिति |
| महम | कांग्रेस के बलराम डांगी जीते |
| गढ़ी सांपला किलोई | कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा जीते |
| रोहतक | कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा जीते |
| कलानौर | कांग्रेस की शकुंतला कथक जीतीं |
भिवानी जिले की सीटें
| सीट | ताजा स्थिति |
| भिवानी | भाजपा के घनश्याम सर्राफ जीते |
| लोहारू | कांग्रेस के राजबीर फड़तिया जीते |
| बवानी खेड़ा | भाजपा के कपूर सिंह जीते |
| तोशाम | श्रूति चौधरी जीतीं |
चरखी दादरी जिले की सीटें
| सीट | ताजा स्थिति |
| दादरी | भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान जीते |
| बाढडा | भाजपा के उम्मेद सिंह जीते |
90 सीटों पर एक चरण में हुआ मतदान
हरियाणा में पांच अक्टूबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव हुए। विधानसभा की सभी 90 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। कई ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षणों) ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि वह हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव मैदान में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) - आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं।
कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में
हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
