देश

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी संविधान संशोधन प्रस्ताव पास, तेजस्वी यादव को मिला लालू के समकक्ष अधिकार

RJD National Executive: लालू यादव के राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर के फैसले ले सकेंगे, इसके साथ ही अब तेजस्वी यादव प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी दे सकेंगे।

Image

अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर के फैसले ले सकेंगे

RJD Tejaswi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी संविधान संशोधन प्रस्ताव पास, राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने प्रस्ताव पेश किया, ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। बताते हैं कि अब चुनाव में पार्टी का सिंबल वगैरह देने का अधिकार तेजस्वी यादव को भी मिला है यानी कि तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के समकक्ष अधिकार मिल गया है।

वहीं बता दें कि राजद कार्यकारिणी की बैठक में ना तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंचे और ना ही उनके संसद बेटे सुधाकर सिंह, वहीं 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

वहीं 5 जुलाई को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन की सारी जिम्मेवारी रामचंद्र पूर्वे को दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत सभी नेता शामिल हुए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article