तेजस्वी ने बताया NDA का 'फुल फॉर्म', बोले-जनता हमारे साथ, विधानसभा चुनाव में BJP की होगी हार

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता अब जाग जुकी है और अपने वोटों की सुरक्षा करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की हार होगी।' बिहार के सासाराम से शुरू हुई महागठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' का समापन एक सितंबर को होना है। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं।

Voter Adhikar Yatra : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए बुधवार को दरभंगा में कहा कि 'एनडीए का फुल फॉर्म 'नहीं देंगे अधिकार' है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। जनता अब जाग जुकी है और अपने वोटों की सुरक्षा करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की हार होगी।' बिहार के सासाराम से शुरू हुई महागठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' का समापन एक सितंबर को होना है। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं।

tejashwi yadav

दरभंगा पहुंची है वोट अधिकार यात्रा। तस्वीर-पीटीआई

दिल्ली से बिहार की सरकार चल रही-तेजस्वी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे यादव ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से बिहार की सरकार चला रहे हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी में एक सभा में कहा, ‘भाजपा वाले वोट चोर तो हैं ही, ये आरक्षण चोर भी हैं।’

End of Feed