आज की ताजा खबर Live 27 अगस्त: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 'बड़ा हादसा', 30 की मौत, ट्रंप का 50% का भारी टैरिफ आज से लागू
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 27 अगस्त 2025 और बड़ी खबरें: जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग में मंगलवार को हुई लैंडस्लाइड की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस हादसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आंशका जताई गई है। प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसके कारण मोबाइल टावरों को नुकसान हुआ है। पुल ढह गए हैं और बुनियादी ढ़ांचों को भी काफी क्षति हुई है। वहींअमेरिका कुछ ही घंटों में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला है, जिससे अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह अतिरिक्त शुल्क लगाने में देरी नहीं करेगा, जिसका उद्देश्य रूसी कच्चे तेल की निरंतर खरीद को लेकर भारत पर दबाव बनाना है। ट्रंप प्रशासन ने इस कदम की पुष्टि करते हुए एक मसौदा अधिसूचना जारी की, जो मौजूदा टैरिफ के ऊपर 25% अतिरिक्त शुल्क के रूप में लागू होगी। उधर मुंबई से सटे विरार में स्थित एक चार मंजिला इमारत के चौथे फ्लोर का हिस्सा ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 9 लोगों को बचाया गया है, कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की सूचना मिली है। वहीं हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पर देशभर में भगवान गणेश के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व को गणेश चतुर्थी कहा जाता है, इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से शुरु होकर 6 सितंबर को समाप्त होगी।
आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
आज की ताजा खबर Live 27 अगस्त: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 'बड़ा हादसा', 30 की मौत, ट्रंप का 50% का भारी टैरिफ आज से लागू
आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
