वक्फ बिल पर बिहार में घमासान, RJD नेता ने नीतीश कुमार को बना दिया 'संघी', जरा ये पोस्टर देख लीजिए

पटना में आरडेजी नेता आरिफ जिलानी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख की आलोचना करते हुए एक पोस्टर लगाया है।

Nitish Kumar Poster: वक्फ संशोधन बिल 2025 संसद में पारित होने के साथ ही इस पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष में इसे लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। खास तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीम नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। उनके रुख को लेकर जेडीयू के कुछ मुस्लिम नेताओं ने पार्टी भी छोड़ दी है। इस बीच बिहार की प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने नीतीश को पोस्टर के जरिए निशाने पर लिया है।

Nitish kumar

आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार का लगाया पोस्टर

नीतीश को बनाया संघी

दरअसल, आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार को पोस्टर के जरिए 'संघी' बना दिया। पटना में आरडेजी नेता आरिफ जिलानी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख की आलोचना करते हुए एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में नीतीश आरएसएस की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक पोस्टर में वह रोजा इफ्तार की पार्टी करते दिख रहे हैं। यह पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाया गया है।

End of Feed