देश

'फिल्मों से राष्ट्रीय भावना जगाने वाले भारतीय सिनेमा के आइकन थे मनोज कुमार', अभिनेता के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख

Manoj Kumar Death : बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता के निधन का समाचार पाकर वह अत्यंत दुखी हैं। पीएम ने कहा कि मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के आइकन थे।

Image

अभिनेता मनोज कुमार का निधन।

Manoj Kumar Death : बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता के निधन का समाचार पाकर वह अत्यंत दुखी हैं। पीएम ने कहा कि मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के आइकन थे और अपनी देशभक्ति के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। अभिनेता की यह देशभक्ति उनके फिल्मों में भी दिखाई देती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मनोज जी की फिल्मों ने लोगों में राष्ट्रीय और गौरव की भावना जगाई। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार एवं उनके प्रशंसकों के साथ हैं।'

कुछ समय से बीमार चल रहे थे मनोज कुमार

अभिनेता का निधन शुक्रवार तड़के मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। वह 87 वर्ष के थे। मनोज कुमार के पारिवारिक मित्र एवं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि कुमार कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कुमार को 'शहीद', 'उपकार' और 'पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों के लिए जनता का अपार स्नेह मिला। अभिनेता के निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी मायूस हैं।

सुबह 4:03 बजे ली अंतिम सांस

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article