देश

वक्फ बिल पर बिहार में घमासान, RJD नेता ने नीतीश कुमार को बना दिया 'संघी', जरा ये पोस्टर देख लीजिए

पटना में आरडेजी नेता आरिफ जिलानी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख की आलोचना करते हुए एक पोस्टर लगाया है।

Image

आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार का लगाया पोस्टर

Photo : ANI

Nitish Kumar Poster: वक्फ संशोधन बिल 2025 संसद में पारित होने के साथ ही इस पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष में इसे लेकर तलवारें खिंची हुई हैं। खास तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीम नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। उनके रुख को लेकर जेडीयू के कुछ मुस्लिम नेताओं ने पार्टी भी छोड़ दी है। इस बीच बिहार की प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने नीतीश को पोस्टर के जरिए निशाने पर लिया है।

नीतीश को बनाया संघी

दरअसल, आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार को पोस्टर के जरिए 'संघी' बना दिया। पटना में आरडेजी नेता आरिफ जिलानी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख की आलोचना करते हुए एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में नीतीश आरएसएस की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक पोस्टर में वह रोजा इफ्तार की पार्टी करते दिख रहे हैं। यह पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाया गया है।

नीतीश की पार्टी में विरोध के सुर

वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश कुमार के रुख के बाद जेडीयू के सीनियर नेता डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन करने पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसे बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़े झटके के रूप में माना जा रहा है। मोहम्मद कासिम अंसारी जेडीयू के अल्पसंख्यक नेता के साथ ही बिहार की ढाका विधानसभा सीट के पूर्व उम्मीदवार भी रहे हैं। मोहम्मद कासिम अंसारी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित

बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 राज्यसभा में पारित हो गया है। इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है। ऊपरी सदन में गुरुवार को पेश होने के बाद 11 घंटे चली चर्चा के बाद शुक्रवार तड़के विधेयक पारित हुआ। इसके पक्ष में 128 और विरोध में 95 मत पड़े। लोकसभा पहले ही इसे मंजूरी दे चुकी थी। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम में संशोधन के जरिए वक्फ बोर्ड के ढांचे में बदलाव और कानूनी विवादों को कम करना है। विधेयक को पारित करने के लिए राज्यसभा की बैठक (शुक्रवार) रात 2:30 बजे के बाद तक चली। विपक्ष से सभी संशोधन गिर गए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article