देश

RJD प्रमुख लालू यादव पहुंचे मोतिहारी, लोगों से की तेजस्वी को CM बनाने की अपील

Bihar politics: लालू प्रसाद यादव रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

Image

RJD प्रमुख लालू यादव ने लोगों से तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। लालू यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाइए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए। उन्होंने माई-बहिन मान योजना सहित सभी वादों को पूरा करने का भी भरोसा दिया।

लोगों ने पूर्व सीएम का किया स्वागत

इससे पहले, मोतिहारी पहुंचने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को समर्थन दें। लालू यादव ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए माई-बहिन मान योजना जैसी नई योजनाएं लाई जाएंगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी भरोसा दिया कि तेजस्वी की सरकार बनने पर विधायक मनोज यादव को मंत्री बनाया जाएगा।

लालू यादव ने याद करते हुए बताया कि मनोज के पिता यमुना यादव ने उनके मुख्यमंत्री काल में कई योजनाओं की मांग की थी और सभी मांगों को पूरा करने का काम किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर राजद और लालू यादव के पक्ष में नारे लगाए। उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा ही प्रदेश के भविष्य हैं। राजद सुप्रीमो ने लोगों से अपील की कि वे जागरूक हों और इस जनविरोधी सरकार को हटाएं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने यमुना यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बेटे और वर्तमान विधायक मनोज यादव को फिर से विजयी बनाने के लिए अभी से लग जाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजद के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें