UP Rain Updates: उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश का साइड इफेक्ट, नदियों में उफान, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

UP Rivers Swell due to Rain:मौसम विभाग ने बताया कि ये जिले या तो राज्य के तराई क्षेत्र में आते हैं या निचले हिमालयी क्षेत्र के जलग्रहण क्षेत्र में हैं जिसकी वजह से नेपाल और उत्तराखंड में बारिश के असर यहां होता है।

UP Rain Updates : उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।राहत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर सहित जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रही हैं।

UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश

जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए राहत विभाग के साथ-साथ जिले में स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया, 'पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के बाद हम सतर्क हैं। हमारे बाढ़ चौकियों और बाढ़ आश्रय स्थलों पर तैनात कर्मचारी सतर्क हैं। उन्हें स्थिति पर सक्रिय रूप से नज़र रखने के लिए कहा गया है।'

End of Feed