देश

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, 5 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा! ये हो सकते हैं नए मंत्री

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब सरकार की कैबिनेट में सोमवार को बदलाव हो सकता है। पांच नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

Image

पंजाब कैबेनेट में बदलान की अटकलें

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब कैबिनेट में कल बदलाव की खबरें
  • पांच मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
  • पांच नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में बदलाव की अटकलें लग रही हैं। खबर है कि सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। इस बदलाव के लिए पांच मंत्रियों ने इस्तीफा भी दे दिया है। साथ ही उन पांच नए नेताओं के नाम भी सामने आ गए हैं, जो सोमवार को शपथ ले सकते हैं।

फिलहाल 15 मंत्री

हालांकि, प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि यदि वास्तव में फेरबदल होता है, तो शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में होने की संभावना है। वर्तमान में, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। यदि मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो यह राज्य में 30 महीने पुरानी आप सरकार में चौथी बार होगा।

कल शाम शपथग्रहण समारोह

पंजाब सरकार के सूत्रों से मिला जानकारी के अनसुार मंत्री बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दे दिया है। हरदीप सिंह मुंडियन, तरुणप्रीत एस सोंध, बरिंदर गोयल और मोहिंदर भगत उन पांच नए लोगों में शामिल हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कल शाम 5 बजे राजभवन में शपथ समारोह होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article