Women Reservation: महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग, इसमें देरी ठीक नहीं, पीएम मोदी ने अपने लेख में क्या-क्या कहा?

Women Reservation: पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा।

PM Modi on Women Reservation: विधायी संस्थाओं में महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग पर एक लेख लिखकर अपने विचार साझा किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। इसी को लेकर मैंने अपने विचार इस आलेख में साझा किए हैं।

Women Reservation: महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग, इसमें देरी ठीक नहीं, पीएम मोदी ने अपने लेख में क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी का लेख

21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण की ओर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं। यह ऐसा अवसर है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में सामने आएगीहै। यह ऐसा समय है, जब हमारे देश की संसद को एक महत्वपूर्ण दायित्व निभाना है। उसे ऐसा कदम आगे बढ़ाना है, जो हमारे लोकतंत्र को अधिक व्यापक एवं और अधिक प्रतिनिधिक बनाए। संसद का यह निर्णय महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा।

End of Feed