कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी ने मोह लिया लोगों का मन; ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपरा की दिखी झलक

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार की झांकी ने सबका मन मोह लिया। बिहार की झांकी में बिहार की समृद्ध ज्ञान एवं शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया था। झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है, जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजय चौक से बिहार की झांकी जैसे ही कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ी दर्शकों द्वारा तालियों की गूंज से उसका स्वागत किया गया। झांकी जैसे ही मुख्यमंच के सम्मुख पहुंचा मुख्य मंच से उद्घोषणा की गई: यह है बिहार की झांकी। बिहार की झांकी राज्य की ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपरा का जश्न मना रही है। प्राचीन काल से बिहार ज्ञान की भूमि रही है।

Republic Day Parade

कर्तव्य पथ पर दिखा बिहार की झांकी का जलवा

झांकी में भगवान बुद्ध और नालंदा विश्वविद्यालय को दिखाया गया

झांकी में भगवान बुद्ध को ध्यानमग्न धर्म चक्र मुद्रा में और पवित्र बोधि वृक्ष के साथ-साथ नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर भी दिखाए गए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा नए अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के साथ, बिहार वैश्विक स्तर पर ज्ञान के केंद्र के रूप में खुद को पुनः स्थापित कर रहा है। मुख्य मंच से इस उद्घोषणा के उपरांत सम्पूर्ण कर्तव्य पथ पर दर्शकदीर्घा में सभी दर्शकों के द्वारा खड़े होकर बिहार की समृद्ध परम्परा को प्रदर्शित करती झांकी का अभिनंदन किया गया। सभी दर्शक बिहार के इस मनमोहक झांकी को अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित विदेशी अतिथियों के द्वारा भी झांकी को अपने कैमरे में कैद किया जा रहा था।बोधिवृक्ष इस बात का संदेश दे रही थी कि इसी धरती से ज्ञान का प्रकाश सम्पूर्ण विश्व में फैला है। बिहार राज्य की झांकी में बिहार की समृद्ध ज्ञान एवं शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया । झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है, जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। वर्ष 2018 में स्थापित एक ही पत्थर से बनी 70 फीट की भगवान बुद्ध की इस अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील का विकास इको टूरिज्म के क्षेत्र में बिहार सरकार का अनूठा प्रयास है।

End of Feed