आज भारत आ रहे गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों, हवा महल में लेनदेन के लिए करेंगे UPI का इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 10:07 AM IST

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह आज भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

Emmanuel Macron India Visit: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता का एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवा महल में लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं।

Emmanuel Macron India Visit

आज भारत आ रहे इमैनुएल मैक्रों

कार्यक्रम के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां उनका सांस्कृतिक स्वागत किया जाएगा और वह दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे। बता दें कि मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

End of Feed