देश

Republic Day Security Breach: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की सुरक्षा में सेंध, परेड मैदान में घुसा शख्स

Republic Day Security Breach: बेंगलुरु के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा चूक की सूचना मिली, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शामिल हुए थे। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मैदान में प्रवेश किया और मुख्यमंत्री से संपर्क किया।

Image

पुलिस ने आरोपी शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Photo : ANI

Republic Day Security Breach: शुक्रवार को बेंगलुरु के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से संपर्क करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री की गैलरी की ओर जाते समय उस व्यक्ति को जमीन पर तख्तियां और चादरें फेंकते देखा गया। कथित तौर पर पुरूषोत्तम नाम के व्यक्ति ने राज्य सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त किया और तख्तियां जमीन पर फेंक दीं। पुलिस ने तुरंत उस शख्स को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए ले गई।

जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्ति को स्थानीय थाने में ले जाया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान पुरूषोत्तम के तौर पर हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुरूषोत्तम ने पुलिसवालों के मोटरसाइकिल करतब को बाधित करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए मामले से जुड़े वीडियो में नजर आया कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले शख्स को चारों तरफ से घेर कर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मैदान से ले जाए जाने पर शख्स कह रहा था कि वह सरकार से परेशान है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article