केरल में वंदे मातरम को लेकर छिड़ा विवाद, CM सतीशन बोले- पूरा गाना अनिवार्य नहीं, पारित नहीं हुआ कोई कानून

Vande Mataram Row: केरल के मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा कि 'वंदे मातरम्' को पूरा गाना अनिवार्य नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि यह पहले से तय था कि जब भी राज्यपाल सदन में मौजूद हों, तब 'वंदे मातरम्' पूरा गाया जाना चाहिए।

Vande Mataram Row: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को पूरा गाना अनिवार्य नहीं है, क्योंकि इस संबंध में संसद ने कोई कानून पारित नहीं किया है। इससे पहले, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को इस बात पर नाराजगी जतायी कि जब वह संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) सरकार के नीतिगत अभिभाषण के लिए विधानसभा में मौजूद थे, तब 'वंदे मातरम्' पूरा नहीं गाया गया।

केरल में वंदे मातरम को लेकर छिड़ा विवाद, CM सतीशन बोले- पूरा गाना अनिवार्य नहीं, पारित नहीं हुआ कोई कानून

क्या है पूरा मामला?

केरल विधानसभा में राज्यपाल के नीतिगत अभिभाषण से पहले और बाद में एक बैंड दल ने 'वंदे मातरम्' के शुरुआती अंतरे प्रस्तुत किए थे। राज्यपाल ने विधानसभा से लौटने के बाद लोक भवन में पत्रकारों से कहा कि यह पहले से तय था कि जब भी राज्यपाल सदन में मौजूद हों, तब 'वंदे मातरम्' पूरा गाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में गीत केवल बजाया गया, गाया नहीं गया।

End of Feed