श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान तक चलेगी राहत ट्रेन, पांच दिन चलेगी सेवा

8 सितंबर से 12 सितंबर तक (पांच दिनों के लिए), श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से संगलदान स्टेशन तक दो लोकल पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें रियासी, बक्कल और डुग्गा स्टेशनों से होते हुए गुजरेंगी।

उत्तर रेलवे ने रियासी और रामबन ज़िलों में फंसे यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग टूटने के कारण फंसे हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने विशेष पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

train

श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान तक चलेगी राहत ट्रेन (फोटो- Canva)

यात्रियों को सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला तेजी से लिया गया ताकि जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत मिल सके। ट्रेन का टाइमटेबल अलग से जारी किया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।

End of Feed