Azam Khan के घर पर फेंकी गई 'पोटली' और 'तंत्र-मंत्र' से जुड़ी चीजों पर हुआ ये बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2023, 07:06 PM IST

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान के घर पर एक युवक ने कथित तौर पर एक पोटली में कुछ सामान फेंक दिया है युवक सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसकी पहचान कर ली गई है।

Azam Khan Tantra Mantra News: समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक पोटली फेंकी और ऐसा बताया जा रहा है कि इस पोटली में लाल कपड़ा एवं तंत्र-मंत्र से जुड़ी चीजें मिली हैं।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए गये हैं।

Azam Khan Tantra Mantra

आजम खान के घर पर एक युवक ने कथित तौर पर एक पोटली में कुछ सामान फेंक दिया है

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आजम खान के घर में पोटली फेंकने वाला शख्स मानसिक रूप से कमजोर है, और उसने आसपास से कूड़ा करकट और इस तरह के कपड़े को एक जगह इकट्ठा करने के बाद पोटली बनाई और फिर इसे उनके घर में फेंक दिया।

End of Feed