देश

मैं चट्टान की तरह राहुल गांधी के साथ खड़ा- जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू का ऐलान, भगवंत मान पर बरसे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 07:01 PM IST

Navjot Singh Sidhu: क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार शाम को पटियाला जेल से रिहा हो गए। कांग्रेस नेता सिद्धू पिछले साल 20 मई से जेल में थे, जब सुप्रीम कोर्ट ने उसे 1988 के रोड रेज मामले में दोषी ठहराया था और जेल की सजा सुनाई थी।

Image

Navjot Singh Sidhu: जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। एक तरफ उन्होंने जहां राहुल गांधी के साथ खड़े रहने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पंजाब की आप सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

आजाद होते ही जंग का ऐलान

पंजाब के पटियाला में जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू ने एक तरह से सीधे तौर पर राजनीतिक जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ आप सरकार पर भी हमला बोला। सिद्धू ने कहा- " मैं घबराता नहीं हूं, मौत से मैं डरता हूं नहीं हूं। क्योंकि मैं जो कर रहा हूं, वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं। अपने परिवार के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं आज भी कह रहा हूं राष्ट्रधर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। आज एकता को तोड़ा जा रहा है और उस एकता का रखवाला राहुल गांधी है। मैं चट्टान की तरह इस मुसीबत के टाइम में हर कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ, प्रियंका गांधी के साथ, राहुल गांधी के साथ खड़ा हूं। खड़ा रहूंगा। इनके पास दिखाने को नहीं है कुछ पंजाब में। बताएं पंजाब के लिए क्या किया है। कुछ नहीं।"

'राहुल गांधी क्रांति का नाम'

आगे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी आज की तारीख में राहुल गांधी क्रांति का नाम है। उन्होंने कहा- "जब भी तानाशाही इस देश में आई, एक क्रांति आई और आज मैं छाती ठोक के कहता हूं कि उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। उसने इस सरकार की जड़ें हिला दी हैं। मैं आज भी कहता हूं कि देखिए कांग्रेस का वर्कर किस तरह जुल्म के खिलाफ लड़ रहा है।"

भगवंत मान पर बरसे

सिद्धू ने आगे भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- "मैं अपने छोटे भाई (मुख्यमंत्री और आप नेता) भगवंत मान से पूछना चाहता हूं। आपने पंजाब के लोगों को बेवकूफ क्यों बनाया?

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article