प्रत्यर्पण के बाद तहव्वुर राणा के लिए महाराष्ट्र की जेल तैयार, हमने कसाब को भी रखा था, बोले सीएम फणडवीस

राणा के प्रत्यर्पण के बाद महाराष्ट्र की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, हमने कसाब को रखा था, इसमें बड़ी बात क्या है? हम उसे भी रखेंगे।

CM Fadnavis on Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई हमले का प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की तैयारी चल रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद जेल में रखने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री फडणवीस की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद आई है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी गई है।

Tahavvur Rana

तहव्वुर राणा

हमने कसाब को रखा था

राणा के प्रत्यर्पण के बाद महाराष्ट्र की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, हमने कसाब को रखा था, इसमें बड़ी बात क्या है? हम उसे भी रखेंगे। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में शामिल 10 आतंकवादियों में से एक अजमल कसाब को मुंबई में नरसंहार स्थलों में से एक से गिरफ्तार किया गया था। मुकदमे के दौरान वह चार साल तक महाराष्ट्र की जेलों में बंद रहा और 2012 में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में उसे फांसी दे दी गई थी।

End of Feed