देश

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, अधिकारियों ने दिया हेल्थ अपडेट

अधिकारियों ने उनकी हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हम जल्द ही औपचारिक बयान जारी करेंगे।

Image

शक्तिकांत दास

Photo : ANI

Shaktikanta Das Admitted in Hospital: आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने उनकी हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हम जल्द ही औपचारिक बयान जारी करेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत के बाद चेननई में एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि उनकी निगरानी की जा रही है।

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई है और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article