राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, .राष्ट्रपति भवन का आया बयान, जानिए क्या-क्या कहा

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें निशाना बनाया।

Congress Leaders Comment on President's Address: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी किया है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बेकार, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर खुद सोनिया गांधी ने भी टिप्पणी की है जिसे लेकर वह बीजेपी के निशाने पर भी हैं। अब कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर राष्ट्रपति भवन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Murmu speech

राष्ट्रपति भवन ने दी प्रतिक्रिया

सोनिया ने राष्ट्रपति को कहा, बेचारी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।

End of Feed