देश

VIDEO: जंगल में दुर्लभ नजारा: तेंदुए को पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गई बाघिन, रोमांच से भर उठे सैलानी

मंगलवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों ने एक दुर्लभ नजारा अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघिन ‘नीलिमा’ एक तेंदुए के पीछे-पीछे उसे पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाती है। आमतौर पर बाघों को पेड़ों पर चढ़ते कम ही देखा जाता है, लेकिन इस दृश्य ने जंगल के नियमों को ही जैसे पल भर में बदल दिया हो।

Image

कान्हा नेशनल पार्क में पेड़ पर चढ़ती बाघिन। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Kanha National Park : मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाला और रोमांच से भरपूर दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल के राजा-रानियों की इस अनोखी टक्कर ने पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों को भी चौंका दिया है। यह वीडियो कान्हा नेशनल पार्क के कान्हा जोन का बताया जा रहा है।

पर्यटकों ने दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद किया

मंगलवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों ने एक दुर्लभ नजारा अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघिन ‘नीलिमा’ एक तेंदुए के पीछे-पीछे उसे पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाती है। आमतौर पर बाघों को पेड़ों पर चढ़ते कम ही देखा जाता है, लेकिन इस दृश्य ने जंगल के नियमों को ही जैसे पल भर में बदल दिया हो। पेड़ पर तेंदुए को घेरने की कोशिश करती बाघिन नीलिमा का यह अंदाज़ पर्यटकों के लिए किसी एडवेंचर फिल्म से कम नहीं था।

सफारी वाहन में बैठे सैलानी रोमांच से भर उठे और इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। ऐसा दृश्य बहुत ही दुर्लभ होता है, बाघिन का पेड़ पर चढ़ना अपने आप में खास है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article