रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आईटी मामलों की संसदीय समिति भेज सकती है समन

Ranveer Allahabadia's Troubles: माता-पिता, यौन संबंधों पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने भले माफी मांगी है। लेकिन यूट्यूबर रणवीर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कई और सांसदों ने भी इस यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत की है। आपको बताते हैं कि आखिर अब रणवीर किस मुश्किल में फंस गए हैं।

Ranveer Allahabadia Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया और यूट्यूबर की घटिया टिप्पणियों के बाद अब मुश्किलों में इजाफा होने लगा है। आईटी मामलों की संसदीय समिति इस यूट्यूबर को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। भले ही इलाहाबादिया ने अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली हो, लेकिन देशभर के दिग्गज, राजनेता और सोशल मीडिया यूजर्स का आक्रोश कम नहीं हुआ है।

Ranveer Allahabadia

बेतुकी बयानबाजी के बाद फंसे रणवीर इलाहाबादी।

रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ सकती है मुश्किल

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किल बढ़ सकती है। आईटी मामलों की संसदीय समिति इलाहाबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। कमिटी इलाहाबादिया को समन कर सकती है। कल समिति की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने मांग की थी। मामले को समिति में उठाने की मांग की गई। कई और सांसदों ने भी इसकी शिकायत की है।

End of Feed