'भगवाधारी को ही राजनीति करनी चाहिए, सूट-बूट वालों को नहीं', मल्लिकार्जुन खरगे को अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया जवाब

Jagadguru Rambhadracharya : जगद्गुरु ने पूछा कि कहां पर यह लिखा है कि बदमाशों, गुंडों, लोफरों को राजनीति करनी चाहिए? सच पूछिए तो भगवाधारी को ही राजनीति करनी चाहिए। भगवा रंग भगवान का है। शिवाजी महाराज ने इसी भगवा रंग को लहराकर पूरे देश और महाराष्ट्र को एकजुट कर दिया।

Jagadguru Rambhadracharya : अपने 'भगवाधारी' बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साधु-संतों के निशाने पर आ गए हैं। अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने खरगे पर निशाना साधा है। जगद्गुरु ने पूछा कि 'कहां पर यह लिखा है कि बदमाशों, गुंडों, लोफरों को राजनीति करनी चाहिए? सच पूछिए तो भगवाधारी को ही राजनीति करनी चाहिए। भगवा रंग भगवान का है। शिवाजी महाराज ने इसी भगवा रंग को लहराकर पूरे देश और महाराष्ट्र को एकजुट कर दिया। इसलिए भगवाधारी को ही राजनीति करनी चाहिए। सूट-बूट वालों को भारत में राजनीति नहीं करनी चाहिए।'

Ram Bhadracharya

साधु-संतों के निशाने पर हैं खरगे।

योगी का बिना नाम लिए बोला हमला

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बिना नाम लिए रविवार को जोरदार हमला बोला। खरगे ने कहा कि 'कई नेता साधु के वेश में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे 'गेरुआ' कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं। मैं बीजेपी से कहूंगा कि या तो सफेद कपड़े पहनें। यदि आप संन्यासी हैं और 'गेरुआ' कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर हो जाएं। एक तरफ आप 'गेरुआ' कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ आप कहते हैं 'बटोगे तो कटोगे'। वे लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed